Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर पुलिस की शराब कोचिये को गिरफ्तार कर भेजा जेल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब को किया जप्त

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…. अपराधों पर अंकुश लगाने नशे के व्यापारियों पर की जा रही लगातार कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह भापुसे के द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है।

दिनाँक 06/01/2026 को मुखबीर द्वारा सुचना मिला कि गॉधीनगर रतनपुर निवासी शंकर कहार अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है और बिक्री कर रहा है कि मुखबीर सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा शराब कोचिये पर त्वरित कार्यवाही करने टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा शराब कोचिये शंकर कहार के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी…शंकर कहार पिता कृष्णा कहार उम्र 35 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे,आर.आकाश डोंगरे, देवानन्द चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Advertisement Box

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp