Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

छाल:–;छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन चक्रधर समारोह के भव्य मंच पर इस वर्ष रायगढ़ की महज 9 वर्षीय नन्ही कथक नृत्यांगना जिज्ञासा दुबे ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही जिज्ञासा ने मंच पर कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इतनी कम उम्र में मंच पर उनका आत्मविश्वास और कला की बारीकियों पर पकड़ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

मोबाइल बना गुरु, घर की मेहनत से हासिल किया मुकाम

नवापारा, छाल निवासी जिज्ञासा दुबे, पिता विनोद दुबे एवं माता गीतू दुबे की सुपुत्री हैं। जिज्ञासा वर्तमान में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, छाल में कक्षा चौथी की छात्रा हैं।

खास बात यह है कि जिज्ञासा ने कथक जैसी कठिन शास्त्रीय नृत्य विधा की शिक्षा वेस्ट जोन डांस अकादमी, बिलासपुर से जुड़कर ऑनलाइन माध्यम से, मोबाइल के जरिए प्राप्त की। इसके बाद घर पर नियमित अभ्यास और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर के अनेक मंचों तक अपनी पहचान बनाई।

छोटी उम्र, उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त

जिज्ञासा ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं—

– प्रणवम्, बिलासपुर — वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में लगातार प्रथम स्थान।
– रंग-तरंग नृत्य प्रतियोगिता, शिमला 2026 — प्रथम स्थान।
– नाद मंजरी राष्ट्रीय परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता — 2024 एवं 2025 में प्रथम स्थान तथा 2026 में द्वितीय स्थान।
– नीलांचल नृत्य उत्सव, भुवनेश्वर — बेस्ट परफॉर्मेंस।
– काशी युवा संगीत महोत्सव, बनारस में प्रस्तुति।
– जाज्वल्य देव लोक महोत्सव, जांजगीर में शानदार प्रस्तुति।
– सरस मेला, रायगढ़, रंग-तरंग, भिलाई और कलावंत, रायपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन।

चक्रधर समारोह में प्रस्तुति बनी गौरव का पल

राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी जिज्ञासा का अपने ही गृह जिले रायगढ़ के ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना है।

जिज्ञासा की उपलब्धि यह संदेश भी देती है कि प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बड़े संसाधनों से ज्यादा जरूरी है लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास। महज 9 वर्ष की उम्र में कथक के क्षेत्र में बनाई गई उनकी पहचान निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी कला एवं संस्कृति के प्रति प्रेरित करने वाली है।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
आज फोकस में

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

<span style=चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू">
आज फोकस में

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान
आज फोकस में

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य
आज फोकस में

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई
आज फोकस में

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp