
रतनपुर…कोटा थाना पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को राकेश विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे ग्राम मंझगांव से मोटरसाइकिल से बिजली का सामान लेने कोटा आ रहे थे। इसी दौरान लालपुर मोड़ के पास दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए।शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 799/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम लाल ध्रुव उम्र 27 वर्ष निवासी बोईरखोली, कोटा और रुपेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी, थाना कोटा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
कोटा पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 129/194 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 13 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 122/177 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक/उप निरीक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक 491 सोम कुमार उइके और महिला आरक्षक 933 दीपिका लोनिया की विशेष भूमिका रही।








