
रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
रतनपुर… दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि मेलाभाठा रतनपुर में एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की।
पुलिस टीम ने मेलाभाठा रतनपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलेश कश्यप पिता हिन्छाराम कश्यप, उम्र 52 वर्ष, निवासी गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक पवन ठाकुर एवं अखिलेश पारकर का विशेष योगदान रहा।








