Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

कोरबा /कटघोरा:— बाइसगंवा सतनामी समाज समिति का चुनाव 20 सितंबर 2026 को कटघोरा के मेलाग्राउंड स्थित सतनाम भवन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव में 22 गांवों से पहुंचे करीब 100 समाजजनों ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के लिए कुंज बिहारी टंडन, टीकम पाल और व्यास नारायण कुरे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुंज बिहारी टंडन को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम सामने आने के बाद समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व सीईओ सोनालाल कुरे को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पूर्व प्रधान पाठक भगतराम कुरे को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बैंक अधिकारी गणेशराम चेलकर ने की।
समिति में बाबूलाल कान्त उपाध्यक्ष, श्यामलाल दिनकर सचिव, विजय कुमार खुटे सह सचिव, राजकुमार पटिल विधिक सलाहकार और सुनील कुर्रे मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी बैठक में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समाजजनों ने नई टीम से एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
आज फोकस में

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार, बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू
आज फोकस में

चक्रधर समारोह के मंच पर 9 साल की जिज्ञासा ने बिखेरा कथक का जादू

<span style=सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान">
आज फोकस में

सतनामी समाज में चुनावी बिगुल का समापन, कुंज बिहारी टंडन बने अध्यक्ष सुनील कुर्रे को मीडिया प्रभारी की कमान

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य
आज फोकस में

रतनपुर में आज सजेगा संस्कृति का रंग, बज्र गणेश उत्सव समिति कराएगी भव्य गोटीपुआ नृत्य

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई
आज फोकस में

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp