Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जटवर में वर्ष 2026 का पहला कैम्प आयोजित

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:- पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के द्वारा नक्सल मुक्त भारत एवं नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु वर्ष 2026 का पहला कैम्प “जटवर” में खोला गया

नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 27 सुरक्षा कैंप स्थापित किया जिनमें नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है। कोहकामेटा थाना क्षेत्रांतर्गत खुला जटवर वर्ष 2026 का पहला कैम्प है।

माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जटवर में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।

नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 86 वीं वाहिनी, 178 वीं वाहिनी, 83 वीं वाहिनी और 133 वीं वाहिनी ने खोला जटवर में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा के ग्राम जटवर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कोहकामेटा-कच्चापाल-परियादी एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 09-01-2026 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम जटवर में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम जटवर में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प जटवर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 54 किलोमीटर थाना कोहकामेटा से 26 किलोमीटर, कच्चापाल से 17 किलोमीटर और कोडनार से 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जटवर में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र कोगाली, वारापिद्दा, वडापेंदा, करकाबेड़ा, गुरगापदर, घमण्डी और जटवर में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,
अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर,
रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,
सेनानी संदीप पटेल, 16वीं वाहिनी CAF नारायणपुर,
सेनानी अनिल सिंह रावत, 86 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी रवि भूषण, 178 वीं वाहिनी बीएसएफ़
सेनानी अरुण गंगवार, 83 वीं वाहिनी बीएसएफ़
टू-आईसी संजीव कुमार, 135 वीं वाहिनी बीएसएफ़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,
उप पुलिस अधीक्षक अविनाश कंवर,
उप पुलिस अधीक्षक अरविन्द किशोर खलखो,
उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह,
उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप बंजारे, और
रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ़ के 86 वीं वाहिनी, 178 वीं वाहिनी, 83 वीं वाहिनी और 133 वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp