
*गरियाबंद*:- ग्राम श्यामनगर में 30 लाख की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन विधायक रोहित साहू जी एवं जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर विधायक रोहित साहू एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू जी का जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया।
भूमिपूजन अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार गांवों के विकास और मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।वही जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू जी ने कहा कि महतारी सदन के निर्माण से गांव की महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षण एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। यह गांव की मातृशक्ति के लिए उपयोगी सौगात है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,राजू साहू,उप सरपंच वामन निर्मलकर,पंच संतोष साहू,ज्ञानचंद साहू,सरिता साहू,कलस्टर अध्यक्ष बुद्धि साहू,तमेश्वरी साहू,तारणी बंजारे,लक्ष्मी साहू,तारणी साहू,ज्योति साहू,पीआरपी हीरा गायकवाड़,वरिष्ठ भाजपा नेता कृशलाल साहू,प्रेमलाल साहू,कीर्तन साहू,बूथ अध्यक्ष प्रमोद साहू,कोमल साहू,डायमंड साहू, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं बिहान की बहनें उपस्थित रहीं।

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत">







