Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा:— ग्राम पंचायत आमागोहन में 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित करीब 100 मीटर लंबी सीसी रोड को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सचिन केसरवानी के घर से तिरुपति राव के घर तक बनाई गई इस सीसी रोड के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। शिकायत में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के साथ ही पंचायत की राशि का उपयोग निजी स्थान पर किए जाने की आशंका भी जताई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वार्ड क्रमांक 5 की पंच श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सीसी रोड निर्माण के साथ अपने घर के सामने स्थित आंगन की भी ढलाई कराए जाने की शिकायत सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रोड के साथ निजी आंगन की ढलाई हुई या नहीं, जांच का विषय
शिकायत में विशेष रूप से यह जांच कराने की मांग की गई है कि स्वीकृत सीसी रोड की निर्धारित सीमा के बाहर कहीं पंचायत की राशि से निजी उपयोग के लिए निर्माण तो नहीं कराया गया। यदि शासकीय राशि से निजी परिसर में काम कराया गया है तो उसके लिए जिम्मेदारी तय करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
शिकायतकर्ता ने केवल निर्माण की वित्तीय अनियमितता ही नहीं, बल्कि सीसी रोड की गुणवत्ता की भी तकनीकी जांच कराने की मांग की है। सड़क की लंबाई-चौड़ाई, मोटाई, इस्तेमाल की गई सामग्री, सीमेंट-कांक्रीट की गुणवत्ता और स्वीकृत मापदंडों के अनुरूप निर्माण हुआ या नहीं, इसका स्थल परीक्षण कराने की मांग की गई है।
इन दस्तावेजों की जांच की मांग
शिकायत में अधिकारियों से निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है। इसमें—
स्वीकृत कार्य एवं प्रशासकीय स्वीकृति
तकनीकी स्वीकृति और प्राक्कलन
माप पुस्तिका (एमबी)
कार्य की वास्तविक लंबाई एवं क्षेत्रफल
बिल-वाउचर एवं भुगतान अभिलेख
निर्माण में उपयोग सामग्री का विवरण
रोड निर्माण की गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंड
शामिल हैं।
जांच में गड़बड़ी मिली तो वसूली की मांग
आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान पंचायत की राशि का उपयोग स्वीकृत कार्य से अलग या निजी उपयोग में होना पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शासकीय राशि की वसूली भी की जाए।
अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आमागोहन में 15वें वित्त आयोग की राशि से बनी 100 मीटर सीसी रोड निर्धारित मापदंडों के अनुसार बनी है या निर्माण में किसी प्रकार की वित्तीय अथवा तकनीकी अनियमितता हुई है।

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार
आज फोकस में

छाल OCM विस्तार से पहले ग्रामीणों का बड़ा सवाल—पहले अधिकारों का निराकरण, फिर खदान विस्तार

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, बोले—जनता ने जो भरोसा दिया है, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प

<span style=15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत">
आज फोकस में

15वें वित्त की राशि से बनी सीसी रोड पर अनियमितता के आरोप, निजी आंगन की ढलाई कराने की भी शिकायत

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण
आज फोकस में

तौसीफ खान पर भाजपा की कार्रवाई, सभी दायित्वों से मुक्त कर मांगा जवाब ,,,सात दिन में देना होगा स्पष्टीकरण

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
आज फोकस में

30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, रोहित साहू ने श्यामनगर में किया भूमिपूजन, बिहान की बहनों ने ताली और फूलों की वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी
आज फोकस में

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन जरूरी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp