कांग्रेसियों ने केवल भूमि पूजन किया ड्राइंग ,डिजाइन और राशि की स्वीकृति करना भूले- दिपेश अरोरा

कोंडागांव से दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव से दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोंडागांव- पांच साल की सत्ता भी सही तरीके से न संभाल पाने वाले कांग्रेसी भाजपा की कार्यप्रणाली से बौखला गए हैं, और जनता को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी पार्टी के पदाधिकारी देने में कोई संकोच भी नहीं कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के उस बयांन को लेकर कहा है। जिसमें उन्होंने भाजपा विधायक को सुर्खियां बटोरने के लिए भूमि पूजन करने की बात कही है भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि, पूर्व कांग्रेसी विधायक मोहन मरकाम इलाके में सैकड़ो भूमि पूजन किये और उनके पत्थर तीतर-बीतर बिखरे हुए हैं पर इन निर्माण कार्यों का कोई अता-पता नहीं है, और ना ही उसकी कोई ड्राइंग-डिजाइन व कार्य की स्वीकृति राशि मिली है। भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य नहीं होने को लेकर इलाके के लोग विधायक लता उसेंडी के पास पहुंच रहे हैं तो अब कांग्रेसियों को यह बात बुरी लग रही है कि, इन सब निर्माण कार्यों की स्वीकृति भाजपा विधायक करवाते हुए निर्माण कार्य को गति प्रदान करवा रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शासन-काल में केवल पैसे देकर पट्टा का वितरण किया गया है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों को पट्टा- घर सब कुछ निशुल्क प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी कहते हैं कि अस्पताल में भोजन के टेंडर पर गड़बड़ी की गई है, जबकि हकीकत तो यह है कि, टेंडर महिला समूह को दिया गया है भारतीय जनता पार्टी किसी का हक नहीं मारती बल्कि कांग्रेस समूह की महिलाओं का ही हक छिनने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्हें काम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं को बढ़ावा दे रही है और समूहों को काम देने का काम कर रही है तो कांग्रेसी परेशान होने लगे हैं। साल भर के भीतर ही विधायक लता उसेंडी ने जो कार्य जनता के सामने कर दिखाया है उसे कांग्रेसियों की बेचैनी बढ़ गई है और वह अनर्गल बातें करने लगे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129