
बिलासपुर :—मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, रावण दहन के बाद हुए विवाद में पांच आरोपियों ने कथित तौर पर चूड़ा और डंडे से युवक के सिर, गले और हाथ पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में हुई। बताया गया कि करीब दो महीने पहले हुई एक घटना को लेकर 17 वर्षीय भानू कैवर्त और अरुण खुटे उर्फ गुड्डू के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरुण खुटे सहित पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गले और हाथ में भी चोटें आईं।
पीड़ित की शिकायत पर मस्तूरी थाने में अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू, संजीत कारके, संजू कारके, सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके और संजू उर्फ शुभम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चूड़ा और डंडा भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

पुरानी रंजिश में युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 गिरफ्तार">







