Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाना रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम के द्वारा मादक पदार्थ गॉजा परिवहन रहे गाँजा के तस्कर पर की गई बड़ी कार्यवाही

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर….मादक पदार्थ गॉजा के साथ 02 आरोपी को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तथा अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, कि दिनाँक 18/01/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि 03 व्यक्ति ग्राम गिधौरी की ओर से 02 मोटर सायकल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री करने नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर ले जाने वाले हैं। कि सुचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर नेवसा रोड ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये

जहाँ 03 व्यक्ति 02 अलग-अलग मोटर सायकल में जिनमें से एक व्यक्ति आशीष कश्यप निवासी गिधौरी का मोटर सायकल से उतरते ही अंधेरा होने का फायदा उठाते भाग गया, और अन्य 02 व्यक्तियों की तलाशी लेने पर 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये रखे हुये मिला जिसको जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपी आशीष कश्यप की पतासाजी की जा रही है

जप्ती 14.336 किलोग्राम गॉजा कीमती 1,40,000 रूपये, 02 मोटर सायकल कुल कीमती 2,10,000

गिरफ्तार आरोपी

1. कुशल निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर उम्र 23 वर्ष,
2. जयकिशन ऊर्फ दीपक सारथी पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी गिधौरी थाना रतनपुर दोनों निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय, उनि. मेलाराम कठौतिया, सउनि नरेश गर्ग, आर. धनराज कुम्भकार, नरेश पोर्ते, आकाश डोंगरे, लेखपाल खुसरो, मनीष जायसवाल व एसीसीयू टीम प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. रवि यादव, अभिजीत डाहिरे, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp