Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोण्डवाना समाज भवन में हुआ बैठक छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव का पारम्परिक ग्राम सभा का विधिवत पालन कर ग्रामीणजनों की सहमति से बनाया जाए स्थायी सभापति- राजा राम तोडेम

कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट
कोंडागांव जिला ब्यूरो दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

कोण्डागांव 24 जनवरी । गोण्डवाना समाज भवन कोण्डागांव में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव 4230/2013 का 24 जनवरी को सम्भाग स्तरीय विषेश बैठक आहुत किया गया, जिसमें पुर्व विधायक बीजापुर एवं प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम, संरक्षक पूर्व आई.ए.एस.बी.आर.ठाकुर, प्रदेष कोशाध्यक्ष फूलसिंह नेताम, प्रदेष महा सचिव एम.आर.ठाकुर, प्रदेष उपाध्यक्ष देवलाल दुग्गा, सी.पी.ठाकुर, दषरथ कष्यप जिला अध्यक्ष बस्तर जिला राकेष मण्डावी, जिला अध्यक्ष पनकू राम नेताम कोण्डागांव सहित सम्भाग के अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।
पुर्व विधायक बीजापुर एवं प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम ने सम्भाग स्तरीय आहूत बैठक में रखी गई बातों की जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर सम्भाग में पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून लागू है। सम्भाग के सभी जिलों के ग्राम पंचायतों में पारम्परिक ग्राम सभाओं का विधिवत पालन करने के लिए ग्रामीणजनों की सहमति से स्थायी सभापतियों की नियुक्ति की जानी चाहिए, ऐसा न होकर षासन-प्रषासन एवं चुने हुए चंद जनप्रतिनिधियों की राय से सभापति मनोनीत किए जा रहे हैं, जोकि गलत है। ऐसे ही पारम्परिक ग्राम सभाओं का आयोजन करके ग्रामीणजनों की सर्व सहमति से लिए गए निर्णय से पारित ग्राम सभा प्रस्ताव के आधार पर ही ग्राम की समस्याओं का समाधान किया जाए, ग्राम विकास की मांगों को पूरी की जाए। आदिवासी बाहुल्य बस्तर सम्भाग के उन सभी किसानों का भी धान खरीदा जाए जो प्रषासनिक लापरवाही के चलते अपना पंजीयन कराने से वंचित रह गए हैं। धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए। ईथेनॉल प्लांट में जिले के सभी किसानों का मक्का निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। साथ ही धर्मांतरित जनों को संदेष दिया कि गावों में उन्हीं धर्मांतरित जनों के षवों के क्रियाकर्म की अनुमति दी जाएगी, जो आदिवासी परम्परा के अनुसार षवों के क्रियाकर्म के लिए राजी होंगे यानि आदिवासी समाज में वापस लौटेंगे। अन्यथा धर्मांतरित जनों को अपने निर्धारित कब्रिस्तान में ही ले जाकर षवों के क्रियाकर्म करने होंगे। साथ ही बताया गया कि एक आदिवासी युवती के द्वारा सर्व आदिवासी समाज को लिखित में आवेदन पत्र देकर अवगत कराया गया है कि उसे ए.एन.एम. पद से विधिविरुद्ध तरीके से सेवा से मुक्त कर दिया गया है। समाज इस मामले को गम्भीरतापुर्वक ले रही है और जांच करेगी कि यदि विधिविरुद्ध तरीके से सेवा से मुक्त कर दिया गया है, तो निष्चित ही समाज की युवती को न्याय दिलाया जाएगा।

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री  साय
आज फोकस में

रायपुर : ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प
आज फोकस में

रायपुर : बौद्ध परंपराओं के साथ छह नवदंपत्तियों ने लिया जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp