Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सांकेतिक चक्का जाम, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्

मजदूरों का रोजगार बचाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि : जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री

मजदूरों के हित में फैसला वापस हो, भाजपा की सरकार में किसान सड़क पर उतरने मजबूर,,,, राजेंद्र धीवर

सीपत…..राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के तत्वावधान में नवाडीह चौक में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि धरना मनरेगा योजना को मजबूत बनाए रखने, मजदूरों को रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने तथा किसानों की धान की पूर्ण खरीदी और खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि मजदूरों की रोजगार बचाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी l मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। यदि इसे कमजोर किया गया तो गांवों में बेरोजगारी और पलायन बढ़ेगा। मजदूरों को समय पर काम और भुगतान मिलना उनका अधिकार है। गांधी जी के शहादत दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि गरीब और किसान की आवाज को दबने नहीं देंगे। उन्होंने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को किसानों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय बताया।सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि मनरेगा में नाम बदलाव से मजदूर काम से वंचित होंगे , मजदूरों के हित में यह फैसला तुरंत वापस हो, किसानों की पूरी धान खरीदी और समय सीमा बढ़ाना जरूरी है l
सीपत क्षेत्र के मजदूर और किसान आज अपनी मूलभूत मांगों को लेकर सडक़ पर उतरने को मजबूर हैं।
चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की पूरी खरीदी और समय सीमा विस्तार जरूरी है ताकि किसी किसान को नुकसान न उठाना पड़े।
सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप ने कहा कि धान खरीदी में देरी किसान को कर्ज और संकट में धकेलती है, सरकार तुरंत खरीदी अवधि बढ़ाकर राहत दे lधान खरीदी की प्रक्रिया किसानों के लिए जीवन-मरण का सवाल है। यदि समय पर खरीदी नहीं हुई तो किसान आर्थिक संकट में फंस जाएगा। सरकार को तुरंत निर्णय लेकर खरीदी अवधि बढ़ानी चाहिए।’ उन्होंने सहकारी समितियों को और सशक्त बनाने की भी मांग रखी। खाड़ा
मंडल अध्यक्ष एवं किसान नेता प्रमोद जायसवाल ने कहा कि यह फसल नहीं, किसान की सालभर की आजीविका है, किसानों की मेहनत का सम्मान हो l किसान दिन-रात मेहनत करके धान उपजाता है, लेकिन खरीदी में देरी से उसे परेशानी झेलनी पड़ती है। यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सम्मान का सवाल भी है। किसान को उसकी उपज का पूरा मूल्य और समय पर खरीदी मिलनी चाहिए। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि युवा किसान-मजदूर के हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे, जनहित की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा l
युवा वर्ग मजदूरों और किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। यदि जनहित की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

धरना के बाद कांग्रेसियों ने रैली निकालकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा की उपस्थिति में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सीपत नायब तहसीलदार पूनम कन्नौज को सौंपा गया। ज्ञापन में धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी से आगे बढ़ाने, मनरेगा में किए गए नाम बदलाव की वापसी तथा मजदूरों को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहे। धरना प्रदर्शन में सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, किसान नेता प्रमोद जायसवाल, यूथ कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल, मनोज खरे, विजय गुप्ता, धनिदास महंत, घनश्याम नेताम, राजू सूर्यवंशी, राजेश्वर साहू, नन्द कुमार साहू, सीपत यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतेश पनौरे, उमेश कश्यप, दिलीप मननेवार, भागीरथी पोर्ते ,देव सिंह पोर्ते, नईम बेग, हेमंत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांधी शहादत दिवस पर आयोजित यह धरना कार्यक्रम ग्रामीण मजदूरों और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनआवाज को बुलंद करने वाला संगठित प्रयास साबित हुआ, जिसमें मनरेगा और धान खरीदी को लेकर स्पष्ट मांगें प्रशासन तक पहुंचाई गई है l

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp