Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महासमुंद : सिरपुर महोत्सव 2026 : इंडियन आइडल फेम कलाकारों की प्रस्तुति से गूंज उठा सिरपुर महोत्सव

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

महासमुंद :—-सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति और संगीत की विविध विधाओं से रूबरू कराया। पूरे दिन एवं रात्रि तक चले कार्यक्रमों में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे महोत्सव परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।
रात्रि सत्र में इंडियन आइडल फेम कलाकारों की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल सीजन 10 के नितिन कुमार, सीजन 12 के नचिकेत लेले एवं सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रायकवार ने अपनी सुमधुर, सशक्त एवं भावपूर्ण आवाज़ से मंच पर समां बांध दिया। तीनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड, सूफी, भक्ति एवं आधुनिक गीतों ने श्रोताओं को भावनाओं के विभिन्न रंगों से परिचित कराया। मधुर प्रेम गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए तो भक्ति और सूफी रचनाओं पर वातावरण श्रद्धा और शांति से भर उठा। आधुनिक गीतों की प्रस्तुति के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और दर्शकों के बीच आत्मीय संवाद भी देखने को मिला। कलाकारों ने सिरपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए यहाँ प्रस्तुति देने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित
आज फोकस में

तखतपुर में हिन्दू मुक्तिधाम पर कचरा प्लांट निर्माण रद्द, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर भूमि पूजन स्थगित

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी कर, पीडिता के साथ दुष्कर्म कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ
आज फोकस में

पेंड्रा के शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 108वें हनुमान चालीसा पाठ का भव्य उद्यापन महाआरती और विशेष अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई
आज फोकस में

कबाड़ कारोबारियों से मेलजोल पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने दो जवानों पर की कार्रवाई

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर
आज फोकस में

खम्हरिया सड़क हादसे में घायल शंभूराम सिंगरौल का निधन, गांव में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! 46 डिग्री तापमान से इंसान ही नहीं, बेजुबान भी बेहाल… पाली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp