Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक रात में 126 वारंटी व 11 फरार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

बिलासपुर, :—जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने मंगलवार रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में लगभग 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।


अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 50 स्थाई वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके अलावा गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु अभिरक्षा में लिया गया।


पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों, संदिग्ध स्थानों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों एवं वारंटियों के निवास स्थानों पर सघन जांच और दबिश दी।

निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा/बदमाशों की विधिवत चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया और आवश्यक वैधानिक चेतावनी दी गई।


संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

एक प्रकरण में धारदार हथियार बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में ही 105 लोगों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।


अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों, पेट्रोलिंग स्टाफ और विशेष टीमों ने समन्वित एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।


बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें

तथा वारंटी, फरार आरोपी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

🚨 बिलासपुर में वाहन चोर पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा! चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी
आज फोकस में

गणेश उत्सव में आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

छोटेडोंगर से नारायणपुर तक बेरोजगारों के साथ पदयात्रा- नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आज फोकस में

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर
आज फोकस में

रक्तदान से मानव सेवा, ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन होगा हर घर, 17 सितंबर को जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला
आज फोकस में

दवनपुर में खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, लोहे के घमेला से किया मुकाबला

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp