Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महासमुन्द : फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील

महासमुन्द :—जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) महाभियान का शुभारंभ मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुन्द में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर  विनय कुमार ने हितग्राही श्रीमती चमेली निर्मलकर एवं श्रीमती अमावती ठाकुर को अपने हाथों से फाइलेरिया रोधी एल्बेन्डाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की तथा आमजन को नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।
यह महाभियान जिले में 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएगी तथा उन्हें बीमारी से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर  लंगेह ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा सेवन एवं जनजागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि महासमुन्द जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दवा पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि फाइलेरिया शरीर के लसीका तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो लंबे समय में हाथ-पैर अथवा शरीर के अन्य अंगों में असामान्य सूजन (हाथीपांव) का कारण बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार बुखार, सूजन एवं दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी मच्छरों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे ने जानकारी दी कि अभियान के प्रारंभिक दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें तथा स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को दवा अवश्य सेवन कराएं।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय सामूहिक दवा सेवन, मच्छरों से बचाव एवं स्वच्छता बनाए रखना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निर्देशानुसार सेवन करने से बीमारी की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम में जायति, यशवंत साहू, दीपक तिवारी, राहुल, एकेश्वर सहित मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

खम्हरिया में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन,,,
आज फोकस में

खम्हरिया में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन,,,

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल जारी, दशहरा-दीपावली से लेकर विंटर ब्रेक तक जानिए तारीखें

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त
आज फोकस में

गरियाबंद पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, फिंगेश्वर पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ₹62 हजार नकद जब्त

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर
आज फोकस में

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर
आज फोकस में

आधे शहर पर मंडराया ब्लैकआउट का खतरा, गिरने की स्थिति में 33 केवी का जर्जर टावर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp