Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलरामपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार

बलरामपुर :—जिले में पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर पशुओं का उपचार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों को समय पर उपचार और विभागीय योजनाओं की जानकारी मिल रही है, ताकि पशुधन स्वस्थ रहे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो सके।
इसी कड़ी में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवीगंज, पिपरोल एवं जामवंतपुर, विकासखण्ड बलरामपुर के पुटसुरा, जरहाड़ीह, महाराजगंज, विकासखण्ड कुसमी के बाटा, जलजली, पोखर में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। इस दौरान पशुओं में पाए गए सामान्य एवं मौसमी रोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा पशुपालकों को रोगों की रोकथाम और संतुलित आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने और पशुओं के रख-रखाव में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। भ्रमण के दौरान पशु चिकित्सा दल ने घर-घर जाकर पशुओं की स्थिति का अवलोकन किया। जिन पशुओं में बीमारी के लक्षण पाए गए, उनका तत्काल उपचार किया गया।
इस दौरान पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देकर बताया गया कि पशुपालन के लिए भी केसीसी के माध्यम से ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकती है, जिससे पशुपालक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। ग्रामीणों को केसीसी आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता की जानकारी विस्तार से समझाई। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया ताकि कोई भी पशुपालक जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि पहले छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी पशुओं को दूर ले जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब गांव में ही चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है।

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp