Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में विधायक रोहित साहू शामिल हुए, टीना शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- गुरुवार को राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्राम आमदी में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज 34 मौजा परिक्षेत्र गरियाबंद के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर आदिवासी समाज ने उनका पारंपरिक तरीके से नृत्य और बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मरकाम ने की।

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, सरपंच रेखा ठाकुर, धनंजय नेताम, जनपद सभापति गणेश कुंजाम, और फुलेश्वरी मरकाम भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में समाज के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, समाज सर्वोपरि है और इसके विकास में सभी परिवारों की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्षिक सम्मेलन में समाज को सुधारने और आगामी पीढ़ी के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। नई पीढ़ी समाज की रीति रिवाज और परंपराओं से जुड़ेंगी तब ही समाज मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। सीसी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति दी। साथ ही सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख जारी होने की जानकारी दी।

सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि आदिवासी समाज संस्कृति और सभ्यता की सराहना करते हुए समाज के विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Sarakr गांव गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा की जितनी सहजता, सरलता इस समाज में है, वह किसी और समाज में नहीं है। आधुनिक समय में समाज को आगे बढ़ाने शिक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने समाज के युवाओं से नशा और कुरूतियों से दूर रहने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने समाज को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव ने समाज की एकजुटता और सामाजिक विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमराज ध्रुव ने लिया।

सम्मेलन में समाज के उपाध्यक्ष गणेश कुंजाम, मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन लाल मरकाम, रोहित नेताम, माधव सिंह चैतिया, संतराम नेताम, सालिक राम मरकाम, अजय ध्रुव, पलटन नेताम सहित बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष शामिल हुए। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप बलदेव सिंह हुंदल, विजय टांक, अनूप भोसले, सागर मायाणी, लीलाराम ठाकुर, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, त्रिलोक राठौर, खेम सिंह बघेल, प्रकाश सोनी, तरुण ठाकुर, रितेश यादव, प्रतीक तिवारी, सूरज सिन्हा, उमेश सिंह, संजू साहू, अमित बखरिया, प्रतीक सिंह, राज दे, वैश्य राठौर, यश मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp