
थाना तखतपुर पुलिस ने गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे वार्ड क्रमांक 05, टोनही डबरी तालाब के सामने, तखतपुर निवासी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर पिता स्व. बलराम ठाकुर द्वारा गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
इस संबंध में शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर पिता स्व. शुकलवाराम निर्मलकर, निवासी वार्ड क्रमांक 03, टिकरीपारा, तखतपुर की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक *0392/2026* *भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पूछताछ और साक्ष्य संकलन के उपरांत आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को आज दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी तखतपुर ने बताया कि मामले में विवेचना जारी है। आरोपी के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य एकत्रित कर चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हिंदू संगठन ने थाने पहुंचकर फिर करने की मांग की इस अवसर पर उपस्थित रहे विवेक पाण्डेय कोमल सिंह ठाकुर शैलेंद्र निर्मलकर दिनेश पांडे देव ठाकुर वीरू ताम्रकार बदल निर्मलकर हर्ष कुकरेजा ओंकार सिंह आकाश ठाकुर राजा ठाकुर यशवंत सोनी विक्की यादव अजय यादव मनीष ठाकुर रवि ठाकुर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

गौ माता के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को थाना तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल">








