Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परिक्षेत्र साहू समाज राजिम ग्रामीण ने ग्राम कुम्ही में धूमधाम से मनाई राजिम माता जयंती, विधायक रोहित साहू हुए शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

राजिम :- परिक्षेत्र साहू समाज राजिम ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम कुम्ही में राजिम माता जयंती, वार्षिक अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू थे, प्रमुख अतिथि छग स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू जबकि अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राजिम माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। ग्राम कुम्ही में आयोजित इस समारोह में आस-पास के गांवों से आए साहू समाज के बंधुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में विधायक रोहित साहू ने कहा कि साहू समाज अत्यंत सशक्त समाज है और सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी है। राजिम माता का जीवन हमें त्याग, तपस्या और जनसेवा की प्रेरणा देता है। समाज के लोगों को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए शिक्षा और एकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना चाहिए।

समारोह के दौरान आयोजित वार्षिक अधिवेशन में समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विस्तृत चर्चा की। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखना ही समाज की असली ताकत है। इस दौरान वर्ष भर शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों और विशिष्ट व्यक्तियों को विधायक रोहित साहू व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश साहूउपाध्यक्ष बेदराम साहू, संगठन सचिव दानी राम साहू, महिला उपाध्यक्ष नंदनी साहू, महिला संगठन सचिव सोनिया साहू,सचिव लीलाराम साहू, पूर्व सचिव किशोर कुमार साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद साहू, अंकेक्षक उत्तम साहू, संरक्षक नंदुराम साहू, विभिन्न गांवों के साहू समाज ग्रामीण अध्यक्ष,समाज के वरिष्ठ नागरिक, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल
आज फोकस में

महाशिवरात्रि पर निर्माणाधीन गौधाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक,पार्थिव शिवलिंगों का हुआ रुद्राभिषेक,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा हुए शामिल

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
आज फोकस में

रायपुर : होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में
आज फोकस में

एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन रायपुर में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”
आज फोकस में

“जहां बनना था भविष्य, वहां पनप रहा अपराध”

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण
आज फोकस में

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल,दिव्यांग बच्चों को कराया मेले व मीना बाजार का भ्रमण

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत
आज फोकस में

रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घराती बन बारात परघाकर किया सभी का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp