Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा में कुनबी समाज की भव्य पालकी यात्रा सम्पन्न ,,, श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम

बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट
बलौदा बाजार से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत कुनबी समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ तथा पूरे मार्ग में भक्ति संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और अनुशासित सहभागिता ने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।
पालकी यात्रा के दौरान समाज के युवा, महिलाएँ एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। संपूर्ण आयोजन में सुव्यवस्थित प्रबंधन, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी ने यात्रा में सहभागिता कर समाजजनों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सराहना की।
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी का माने तो
“कुनबी समाज द्वारा आयोजित यह भव्य पालकी यात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, समरसता और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और संस्कारों का संवहन करने का सशक्त माध्यम है। मैं समस्त समाजजनों को इस सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना करता हूँ।”
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह पालकी यात्रा नगर में सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव एवं धार्मिक आस्था का संदेश देने में पूर्णतः सफल रही।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp