Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीपत में साईं मंदिर की स्थापना दिवस पर कल निकलेगी पालकी यात्रा

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

पूजा अभिषेक महाआरती भंडारे के साथ होगी समापन

सीपत :– सीपत में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी साईं बाबा के भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। साईं मंदिर के 13वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 22 फरवरी, रविवार को भव्य साईं पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रातः 9:30 बजे साईं मंदिर से होगी। पालकी यात्रा का शुभारंभ राजेन्द्र धीवर जिला पंचायत सदस्य,सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा, द्वारा किया जाएगा। भक्ति गीतों, बाजे गाजे और साईं बाबा के जयकारों के बीच पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्ता मोहल्ला, सेठबाड़ा, राम मंदिर, मातेश्वरी मंदिर, तेली-धीवर पारा और बजरंग मंदिर होते हुए पुनः साईं मंदिर परिसर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु पालकी का स्वागत पुष्पवर्षा और आरती के साथ करेंगे। पालकी यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महारती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ साईं बाबा की आराधना करेंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
आज फोकस में

फर्जी शराब तस्करी केस में फंसाने और एक लाख रुपये वसूली का आरोप, युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
आज फोकस में

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल
आज फोकस में

रायपुर : बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही बाल चौपाल

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
आज फोकस में

रायपुर : भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा
आज फोकस में

सक्ती : महतारी वंदन योजना से मिथिला के परिवार को मिल रहा आर्थिक सहारा

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
आज फोकस में

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp