
लकड़ी तस्कर पर वन विभाग का प्रहार
किसी भी सूरत पर नहीं बक्शे जायेंगे लकड़ी तस्कर
वन विभाग सख्त लकड़ी तस्करों पर लगातार कार्यवाही के बाद भी लकड़ी तस्कर कर रहे मनमानी
वन विभाग अधिकारी ने कहा की सख्त कार्रवाई करेंगे लकड़ी तस्कर पर
मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पाण्डेय बिलासपुर एवं वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर नीरज के निर्देशानुसार एवं उपवनमंडल कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा नितिन लहरे के नेतृत्व में व सर्च वारंट जारी होने पर वन परिक्षेत्र कोटा एवं वन परिक्षेत्र बेलगहना और उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ आरोपी पिंकू खांडे गीता खांडे साकिन अमलीकांपा वि.खं. तखतपुर जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर आरोपी के घर एवम बाड़ी से 01 नग रमदा मशीन सहित सागौन चिरान=2.372घ.मी., साल चिरान=0.794 घ. मी. शीशम चिरान=0.040 घ.मी.जप्तीकर उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है ,
जप्त वनोपज की बाजार मूल्य 324370 रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था
,जिसकी तलाश जारी है और आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

उक्त संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक कोटा सुरेश बंजारे,प.स.खोंगसरा नरेन्द्र बैसवाड़े,प.स.टेंगन्माडा सूरज मिश्रा, वनपाल कृष्णकुमार यादव
,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते एवम अनुराग तिवारी,सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।

बेलगहना–कोटा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: लकड़ी का बड़ा जखीरा जप्त">






