Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूल की छुट्टी तो आंगनबाड़ी की क्यों नहीं

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

क्या भीषण गर्मी में तपते रहेंगे नव निहाल
शासन प्रशासन मां मौसी का भेदभाव क्यों कर रहा है नवनिहालों के साथ 

 

भीषण गर्मी में स्कूल बंद किन्तु खुल रहे नौनिहालों के आंगनबाड़ी केंद्र

 

बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने का कौन होगा जिम्मेदार

 

ग्यारह बजे अवकाश के समय चरम पर रहती है गर्मी व तपन

 

बेलगहना:—भीषण गर्मी के बीच लू के थपेड़ो की आहट के चलते शासन प्रशासन ने बीस मई से विद्यालयों में अवकाश घोषित करते हुए विद्यार्थियों को तो राहत प्रदान करने की पहल की है किंतु वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केन्द्रो में नौनिहालो को बुलाया जा रहा है और ग्यारह बजे छुट्टी दी जा रही है।इस भीषण गर्मी में कोमल शरीर वाले मासूम बच्चों की क्या स्थिति होती होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है किंतु आश्चर्य की बात यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग का ध्यान मासूम जिंदगियों की ओर नहीं जा रहा है।विभाग के आदेश के परिपालन में गर्मी में भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं जो कि नौनिहालों के साथ अन्याय है। विगत 16 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र केकराडीह में बच्चों को हुई उल्टी दस्त व बुखार की शिकायत को भी लू लग जाने से जोड़कर देखा गया था।इस घटना के बाद भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ऐसे संवेदनशील मामले में उदासीनता बरतना उनकी लापरवाही को उजागर करता है।इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किया जाता है हम प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे ।यहाँ यह बात गौरतलब है कि जब तक प्रस्ताव जाएगा और उस पर अमल होगा तब तक नौनिहालो को क्या इसी तरह कष्ट सहना पड़ेगा। आंगनवाड़ी केन्द्रो में दाखिल बच्चों के अभिभावकों ने इस संवेदनशील विषय पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर बिलासपुर से बच्चों को राहत दिलाने की मांग की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp