Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

*सोनसाय नवागांव ब्लॉक- कोटा, (जिला बिलासपुर)।*
कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव इन दिनों गंभीर विवाद, जल संकट और विकास कार्यों के भुगतान अटकने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। पंचायत में सरपंच और सचिव के बीच बढ़ता टकराव अब खुलकर सामने आ गया है, जिसका सीधा असर ग्रामीणों और विकास कार्यों पर पड़ रहा है।

*सरपंच ने सचिव को हटाने की मांग*
ग्राम पंचायत की सरपंच दीपमाला रामकुमार मरकाम ने सचिव बसंत दास दीवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा है।
सरपंच का आरोप है कि सचिव पंचायत में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, कार्यों में सहयोग नहीं करते और जनप्रतिनिधियों का मानदेय तक जारी नहीं किया गया। इससे पंचायत का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

*सचिव का पलटवार*
वहीं सचिव बसंत दास दीवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि:
“जनवरी माह की ग्राम सभा के दौरान सरपंच के पति, भाई और परिवार के अन्य लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौच और हाथापाई की। इसकी जानकारी मैंने अधिकारियों को दी थी। ऐसे माहौल में मैं पंचायत कम जाता हूं।”
इस बयान के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

*जल संकट से परेशान ग्रामीण*
गांव के आश्रम मोहल्ला और सरपंच मोहल्ला में पानी की भारी समस्या बनी हुई है।
3 महीने से हैंडपंप बंद पड़े हैं
जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी भी बंद पड़ी है
ग्रामीणों को रोजमर्रा के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

*विकास कार्य हुए, लेकिन भुगतान नहीं*
पंचायत में कई विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ज्ञापन के अनुसार—
स्वच्छता हितग्राहियों का 10 माह से भुगतान लंबित
26 जनवरी कार्यक्रम का खर्च बकाया
सीसी रोड निर्माण (जंकर घर से परसाराम घर तक)
सीनटेक्स टंकी स्थापना (आंगनबाड़ी – 1000 लीटर)
सीनटेक्स टंकी (वार्ड 15 – 2000 लीटर, बंजारे घर के पास)
सीनटेक्स टंकी (वार्ड 15 – किताब घर के पास)
पंचायत भवन मरम्मत (पुट्टी, रंगाई)
स्कूल/शौचालय मरम्मत कार्य का भुगतान शेष
सरपंच व पंचों का 3 माह का मानदेय नहीं
आदिवासी कक्ष (प्राथमिक शाला) निर्माण पूरा, भुगतान बाकी
नियम के अनुसार 40% राशि पहले जारी होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।

*सबसे बड़ा सवाल: अधिकारी मौन क्यों?*
जब पंचायत में:
सरपंच–सचिव के बीच गंभीर विवाद है
जल संकट गहराता जा रहा है
विकास कार्यों का भुगतान अटका है
तो ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन क्यों हैं?
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

*ग्रामीणों की मांग*
सरपंच–सचिव विवाद की निष्पक्ष जांच हो
पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए
लंबित भुगतानों को शीघ्र जारी किया जाए
पंचायत में सुचारु प्रशासन बहाल किया जाए।

<span style=सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?">
आज फोकस में

सरपंच–सचिव की जंग में प्यासा गांव: काम पूरे, भुगतान गायब… अधिकारी मौन क्यों?

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
आज फोकस में

तखतपुर में युवाओं का अनोखा अभियान, गौ माता सम्मान के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

जूना शहर के पीछे जंगल में भीषण आग,शरारती तत्व पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल
आज फोकस में

जूना शहर के पीछे जंगल में भीषण आग,शरारती तत्व पर शक, प्रशासन पर उठे सवाल

मुंगेली : घरेलू एलपीजी स्टॉक की होगी सख्त निगरानी अनियमितता पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई
आज फोकस में

मुंगेली : घरेलू एलपीजी स्टॉक की होगी सख्त निगरानी अनियमितता पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई

मुंगेली : पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई ,,आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आज फोकस में

मुंगेली : पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़ पर सख्त कार्रवाई ,,आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोंडागांव : बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोंडागांव : बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp