Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

रतनपुर…सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 की घोषणा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विद्यालय में परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही मेधावी भैया-बहनों को अग्रवाल क्लाथ स्टोर के संचालक दीपक अग्रवाल ने सम्मानित किया जिसमें कक्षा बारहवीं मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नसरीन परवीन एवं कक्षा दसवी मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सर्वज्ञ श्रीवास्तव को 2100-2100 रू नगद एवं कक्षा 12वीं में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता प्रधान को ₹1100 एवं कक्षा दसवीं में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सपना यादव को ₹500 का सम्मान निधि विद्यालय के अध्यक्ष  प्रमोद अग्रवाल ने भेंट किया जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल,रहे अध्यक्षता विद्यालय के व्यवस्थापक
डाँ. सुनील जायसवाल ने की विशिष्ट अतिथि अग्रवाल क्लॉथ स्टोर के संचालक दीपक अग्रवाल रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,ब्रह्म स्वरूप ॐ एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवंपूजन-अर्चन के साथ किया इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन करके आत्मीयता के साथ किया गया।

वार्षिक परीक्षा में कक्षा के प्रथम तीन स्थान प्राप्त
भैया/बहनों को मंच से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र अध्यक्ष, व्यवस्थापक जी द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने उद्बोधन में विद्यालय के व्यवस्थापक डाँ. सुनील जायसवाल ने कहा की सभी भैया-बहनों को नियमित रूप से विद्यालय आना चाहिए और घर पर भी नियमित अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कक्षा और आयु बढ़ती है, पढ़ाई के प्रति नियमितता में कमी आने लगती है, जिसका सीधा प्रभाव परीक्षा परिणाम पर पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और घर में अध्ययन का सकारात्मक वातावरण तैयार करें।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने सभी भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी सत्र में और अधिक लगन एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।अंत में संस्था के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन परीक्षा संयोजक योगेश गुप्ता ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सूर्यकांत यदु, श्रीमती मणी फांसे, श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, कीर्ति कहरा,श्रीमती माधुरी बैशवाडे,सुशीला साहू,दामिनी श्रीवास संगीता धीवर,
माया कश्यप,सहित सभी आचार्य-आचार्याओं का विशेष सहयोग रहा।

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम
आज फोकस में

रतनपुर की Dream Viewer’s कोचिंग Classes का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने लहराया परचम

<span style=कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान">
आज फोकस में

कक्षा दसवीं में 87% अंको के साथ सर्वज्ञ श्रीवास्तव रहे प्रथम 2100रू नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी
आज फोकस में

सीजी की बोर्ड परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के छात्राओं ने मारी बाजी

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम
आज फोकस में

उत्सव जैसा माहौल: मेहनत रंग लाई, बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान
आज फोकस में

सीपत की बेटी माही कश्यप ने रचा इतिहास, 97.67% के साथ टॉप-10 में 9वां स्थान

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर
आज फोकस में

गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, बोर्ड मेरिट सूची में 5 छात्रों ने बनाई जगह गरियाबंद के 5 छात्रों का टॉप-10 में जलवा, जिले का परिणाम भी बेहतर

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp