Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 9 मई को होगा बड़ा आयोजन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर….छत्तीसगढ़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बिलासपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित सिविल और आपराधिक मामलों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र निपटाया जाए।
खास तौर पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, चेक बाउंस और मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में सभी जिला न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, परिवार न्यायालय और श्रम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी भी शामिल हुए।
साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि पक्षकारों के बीच आपसी समझाइश और समन्वय बनाकर अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण यानी NALSA के निर्देशानुसार, 9 मई 2026 को पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसमें उच्च न्यायालय से लेकर जिला, तहसील और अन्य न्यायालयों में लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, अब तक लाखों मामलों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें प्री-लिटिगेशन और न्यायालय में लंबित प्रकरण शामिल हैं।
इन मामलों में आपसी सहमति से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
इसके अलावा “समाधान समारोह” अभियान के तहत भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा सहमति के आधार पर हो सके।
फिलहाल, प्रशासन और न्यायिक अमला पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है, जिससे आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर
आज फोकस में

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी
आज फोकस में

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp