Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खैरागढ़ : सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

खैरागढ :–राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 04 मई से 6 जून 2026 तक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड खैरागढ़ में 11 मई को ग्राम पंचायत भंडारपुर, 15 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला, 25 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जालबांधा, 01 जून को पंचायत भवन कुकुरमुड़ा तथा 05 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 08 मई को आमगांवघाट, 13 मई को मानपुरपहाड़ी स्कूल मैदान, 18 मई को साल्हेकला पंचायत भवन के पास, 22 मई को खैरानवापारा (नर्मदा मंदिर के पास), 28 मई को बागूर दैहान तथा 03 जून को गोपालपुर पंचायत भवन के पास शिविर लगाए जाएंगे।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 07 मई को नगर पालिका खैरागढ़ में स्व. दिलीप सिंह मंगल भवन (पुराना गार्डन), 13 मई को संस्कृतिक भवन खैरागढ़, 08 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 8 मंगल भवन), 13 मई को नगर पंचायत गंडई (पीएम श्री स्व. लालमूरत सिंह खुसरो शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय), 15 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपारा मंगल भवन) तथा 20 मई को नगर पंचायत गंडई (नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
आज फोकस में

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर
आज फोकस में

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp