Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

जनगणना कार्य अंतर्गत सभी एचएलबी में गणना शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश

बलौदाबाजार :—कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो के साथ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे समाधान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व सम्बधित लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि अविवादित बंटवारा, नामांतरण, त्रुटि सुधार हेतु अभियान चलाएं। 15 दिन का कार्ययोजना बनाकर पटवारी और आरआई से प्रतिवेदन लें। इसी तरह स्वामित्व योजना अंतर्गत किसानों का स्वामित्व कार्ड बनाएं। उन्होंने जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा करते हुए भाटापारा एवं लवन तहसील में अब जिन एचएलबी में गणना कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है वहां शीघ्र प्रारम्भ कराएं। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निराकरण की जानकारी शिविर स्थल पर देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही लंबित आवेदन का भी जल्द निराकरण कर आवेदक को सूचित करने कहा। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण के साथ ही जल संचय वाहिनी को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर  शर्मा ने आगामी 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने हेतु जिले में उपयुक्त स्थल का चिन्हाँकित कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
आज फोकस में

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन
आज फोकस में

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न
आज फोकस में

कोण्डागांव : अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा
आज फोकस में

एमसीबी : भीषण गर्मी में राहत : हैंडपंप मरम्मत से ग्रामीणों को मिली बड़ी सुविधा

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की
आज फोकस में

खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान की

<span style=बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर">
आज फोकस में

बलौदाबाजार : विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का करें निराकरण -कलेक्टर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp