Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशु-सखीयों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और गांवों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया है। इस पहल के जरिए महिलाओं को पशुपालन के क्षेत्र में तकनीकी और व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाया जाएगा जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि गांव स्तर पर पशुपालकों के लिए मददगार भी साबित होंगी। प्रशिक्षण का शुभारंभ पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. रंजना नंदा और डॉ. तन्मय ओट्लवार की उपस्थिति में हुआ। आरसेटी संचालक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित पशु सखियां गांवों में पशुओं की देखभाल टीकाकरण के प्रति जागरूकता और प्राथमिक उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह प्रशिक्षण महिलाओं को तकनीकी ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों से भी जोड़ेगा। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को ग्रामीण विकास और आजीविका सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया है। प्रशिक्षण इन बिंदुओं पर दी गई

स्वास्थ्य परीक्षण पोषण्ः पशुओं के स्वास्थ्य की जांच और उनके खान-पान का प्रबंधन । रोग पहचान टीकाकरण सामान्य बीमारियों की पहचान समय पर टीकाकरण सुनिश्चित। प्राथमिक चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में पशुओं को प्राथमिक
चिकित्सा उपलब्ध कराना। संवाद कौशल्य पशुपालकों को सलाह देने और ग्रामीण स्तर पर बेहतर सेवा प्रदान करने के तरीके।

प्रशिक्षण ले रही महिलायें पशु सखी हैं जिन्हें अपने कौशल व ज्ञान में वृद्धि देखने को मिल रहा है जिस कारण उनमे उत्साह देखा जा रहा है।

प्रशिक्षित पशु सखियों के तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओ का समय पर इलाज और टीकाकरण मिलने से पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी जिससे पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा।

महिला सशक्तिकरण आरसेटी व राज्य शासन की पहल से महिलाओं के लिए आय के नए स्रोत खुलेगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं पशुपालन आधारित सेवाएं देकर सम्मानजनक आय अर्जित कर सकेंगी। इससे न केवल उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp