Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोलियारी के समाधान शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 176 आवेदन प्राप्त

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

इलाज के लिए 21 लोगों को दिया दिया गया एक लाख रुपए स्वेच्छानुदान

नारायणपुर;—, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनपद पंचायत नारायणपुर के ग्राम कोलियारी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्रशासन द्वारा मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2026 राज्य सरकार का एक व्यापक जन-समस्या निवारण अभियान है, जो 1 मई से 10 जून 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक शासकीय सेवाएं उनके घर-द्वार तक पहुंचाना तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।


सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत नारायणपुर के ग्राम कोलियारी में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 176 आवेदन दर्ज किए गए हैं।
सबसे अधिक 58 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुए। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 41 आवेदन, कृषि विभाग में 17 आवेदन तथा विद्युत विभाग में 13 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जल संसाधन विभाग में 3, उद्योग विभाग में 2, राजस्व विभाग में 2, महिला एवं बाल विकास विभाग में 1, प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण (आरईएस) में 5, ऊर्जा/क्रेडा में 9, पीएमई में 8, मत्स्य विभाग में 6, आदिम जाति कल्याण विभाग में 2, वन विभाग में 1, शिक्षा विभाग में 1, सहकारिता विभाग में 1 तथा परिवहन विभाग में 6 आवेदन प्राप्त हुए।


शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी और 02 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया तथा 05 माताओं का गोद भराई कराया गया। 21 हितग्राहियों को उनके ईलाज हेतु 05 – 05 हजार रुपये का अनुदान राशि प्रदाय किया गया।
प्रशासन ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविरों से ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है तथा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा सीनियर सिटीजन का ईकेवाईसी शिविर स्थल पर बनाया गया |
शिविर में जनपद पंचायत सदस्य सोमनाथ सलाम, सरपंच बेनूर रैनी मरकाम, सरपंच कोलियारी सुखलाल सलाम, बोरावण्ड सरपंच चमेली कचलाम, कोरेन्डा सरपंच सीताराम सलाम, नेतानार साधुराम पोटाई, मातला सरपंच मैनूराम वडडे, पूर्व जनपद अध्यक्ष रजमन कोर्राम, ग्राम पटेल पुनाराम सलाम, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक चौधरी, उपसंचालक समाज कल्याण श्यामसुंदर रैदास, सहायक विकास विस्तार अधिकारी दिलीप उसेंडी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे |

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp