Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे ग्रामीण पत्रकारों की परिचर्चा के बाद सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम का पहला सत्र वृंदावन हॉल तथा दूसरा सत्र स्पीकर हाउस के साहित्यिक हॉल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए।
इस अवसर पर संघ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित ग्रामीण पत्रकारों का साल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर आठवीं बार निर्वाचित होने पर अरविंद अवस्थी तथा महासचिव विश्व दीपक राई को बधाई दी। उन्होंने महर्षि नारद जयंती सप्ताह के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेशभर के विकट परिस्थितियों में काम करने वाले ग्रामीण पत्रकारों से मिलने का अवसर मिला।
पंकज झा ने महर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का जनक बताते हुए रामायण काल का उल्लेख किया और हनुमान जी द्वारा लंका जाकर माता सीता के समाचार लाने के प्रसंग का उदाहरण प्रस्तुत किया।
रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और समाज तक सभी सूचनाएं पत्रकारों के माध्यम से ही पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सहयोग के बिना समाज सुधार और राष्ट्रवाद की भावना मजबूत नहीं हो सकती।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में राजनीति व साहित्य से जुड़े लोगों ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, संतोष ठाकुर, अनिल पवार, राजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजू दरयानी, भरत योगी, अब्बास अली, पारस शर्मा, निर्मल सलूजा, राम साहू, अवधेश मिश्रा, मनमोहन नेताम, रवि शुक्ला, रेनू मिश्रा, विनोद शर्मा, छगन साहू, संतोष ताम्रकार, नूतन गुप्ता उपस्थित रहे।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp