Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आधुनिक डायल-112 वाहनों से और मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, बिलासपुर में 24 स्मार्ट वाहन तैनात

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—छत्तीसगढ़ शासन की बहुउद्देशीय जनसुरक्षा योजना के तहत डायल-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीक और नए स्वरूप के साथ और सशक्त किया गया है।

राज्यभर में 400 से अधिक आधुनिक एवं स्मार्ट वाहनों को जनसुरक्षा के लिए समर्पित किया गया, जिनमें से 24 वाहन बिलासपुर जिले को प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में तैनात किया गया है,

जो अब दुर्घटना, जाम, चोरी, लूट, डकैती, तस्करी, महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराध, आगजनी सहित हर प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे।


रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh एवं गृह मंत्री Vijay Sharma द्वारा इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया।


बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने डायल-112 के नए वाहनों को रवाना किया।

ये वाहन लाइव सीसीटीवी कैमरे, उन्नत सुरक्षा मानकों और नवीनतम तकनीकों से लैस हैं, जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक प्रभावी होगी।

कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थाना क्षेत्रों में दो-दो वाहनों सहित कुल 24 वाहनों की तैनाती की गई है।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, उप मुख्यमंत्री Arun Sao, विधायक Amar Agrawal तथा Dharamlal Kaushik ने ऑनलाइन जुड़कर शुभकामनाएं दीं और डायल-112 सेवा की सराहना की।


इस अवसर पर तखतपुर विधायक Dharamjeet Singh, बेलतरा विधायक Sushant Shukla, मस्तूरी विधायक Dilip Lahariya, कोटा विधायक Atal Shrivastava, जिला पंचायत अध्यक्ष Rajesh Suryavanshi, महापौर Pooja Vidhani, पुलिस महानिरीक्षक Ramgopal Garg, कलेक्टर Sanjay Agrawal, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, एनसीसी कैडेट और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन में ये सभी वाहन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार कार्य करेंगे। अब नागरिक किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का तेजी से लाभ उठा सकेंगे।

एमसीबी : जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी
आज फोकस में

एमसीबी : जिले को मिली हाईटेक सुरक्षा की नई ताकत रू स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

रायपुर : कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ
आज फोकस में

रायपुर : कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ

रायपुर : विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

रायपुर : सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र
आज फोकस में

रायपुर : सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

देशव्यापी मेडिकल हड़ताल का रतनपुर में असर, दिनभर बंद रहीं दवा दुकानें
आज फोकस में

देशव्यापी मेडिकल हड़ताल का रतनपुर में असर, दिनभर बंद रहीं दवा दुकानें

ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प
आज फोकस में

ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp