Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम में 52-52 लाख रुपए की लागत से हो रहा मिनी स्टेडियम का निर्माण

  ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव 

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 52-52 लाख रुपए की लागत से आधुनिक मिनी स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्टेडियमों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती हेतु फिजिकल तैयारी करने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने सभी निर्माण कार्यों को मानसून पूर्व पूर्ण कर संबंधित ग्राम समितियों को हैंडओवर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उनके निर्देशों के पालन में जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर निर्माणाधीन मिनी स्टेडियमों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर  नरेन्द्र मानिकपुरी, आरईएस विभाग के अधिकारी, स्टेडियम समिति के सदस्य, ठेकेदार एवं संबंधित ग्रामों के सरपंच उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में गांवों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखते हुए खेल एवं अनुशासन की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना विकसित होने से युवाओं को अब अपने ही गांव में खेल अभ्यास एवं प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

इससे युवाओं की प्रतिभा को नया मंच मिलेगा तथा खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होगा। उप मुख्यमंत्री  शर्मा के निर्देश पर स्टेडियमों के रख-रखाव एवं संचालन के लिए स्थानीय युवाओं की समिति भी गठित की गई है। यह समिति स्टेडियम की देखरेख, स्वच्छता एवं खेल गतिविधियों के संचालन में सहयोग करेगी। इससे युवाओं में जिम्मेदारी एवं सहभागिता की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने ग्राम दौजरी, बैजलपुर, घुघरी कला, खारा, उसरवाही, तितरी, झलमला एवं चिल्फी में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियमों का निरीक्षण किया।

डिजिटल पुलिसिंग पर आईजी राम गोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, रेंज के सभी एसपी को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

डिजिटल पुलिसिंग पर आईजी राम गोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, रेंज के सभी एसपी को दिए सख्त निर्देश

पुण्य, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: समाजसेवी अलीम अंसारी व डॉ. रुपेश अग्रवाल की तत्परता से बची 12 वर्षीय मोहम्मद फैजान की जान
आज फोकस में

पुण्य, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: समाजसेवी अलीम अंसारी व डॉ. रुपेश अग्रवाल की तत्परता से बची 12 वर्षीय मोहम्मद फैजान की जान

24 घंटे में सुलझे अंधे कत्ल में उम्रकैद सभी गवाह मुकर गए, फिर भी वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेमोरेंडम-जप्ती के आधार पर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
आज फोकस में

24 घंटे में सुलझे अंधे कत्ल में उम्रकैद सभी गवाह मुकर गए, फिर भी वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेमोरेंडम-जप्ती के आधार पर कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आदर्स मित्रता सम्मान का भव्य आयोजन
आज फोकस में

आदर्स मित्रता सम्मान का भव्य आयोजन

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुगण*   *110 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा कर करेंगे महादेव का जलाभिषेक
आज फोकस में

बाबा बैजनाथ धाम दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुगण* *110 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा कर करेंगे महादेव का जलाभिषेक

51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस
आज फोकस में

51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा, कमजोर बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp