Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित

  ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

रायपुर :—छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान ”सुशासन तिहार 2026” लगातार सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत घठुला में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते एक ही छत के नीचे 509 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।
इस शिविर में घठुला, लटियारा, पाईकभाठा, रतावा, पोड़ागांव, लखनपुरी, फरसगांव, पांवद्वार, गिधावा, बोरई, घुटकेल, मैनपुर, बिरनासिली एवं लिखमा सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। शिविर में न केवल लोगों की शिकायतें सुनी गईं, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की लाइव जानकारियां भी साझा की गईं, जिससे लोगों को जागरूक होने का अवसर मिला।
शिविर के दौरान कुल 528 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 523 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित और 05 आवेदन जनता की शिकायतों से जुड़े थे। शासन और प्रशासन की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्राप्त आवेदनों में से 509 का मौके पर ही निपटारा कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष बचे आवेदनों के लिए उपस्थित आला अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए।

हितग्राहियों को योजनाओं की दी सौगात

शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को योजनाओं की सौगात दी गई, जिसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को सुपोषण किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 हितग्राही को दिव्यांग सहायक उपकरण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

शासन और जनता के बीच का फासला हुआ कम

शिविर में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार का असली मकसद आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तुरंत समाधान करना है, जिससे शासन और जनता के बीच का फासला कम हो रहा है और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

रायपुर : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
आज फोकस में

रायपुर : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

रायपुर : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त
आज फोकस में

रायपुर : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त

रायपुर : अबूझमाड़ के घने जंगलों से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’
आज फोकस में

रायपुर : अबूझमाड़ के घने जंगलों से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’

<span style=रायपुर : सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित">
आज फोकस में

रायपुर : सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित

रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर : महिला एफपीओ बना ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार, सरगुजा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल
आज फोकस में

रायपुर : महिला एफपीओ बना ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार, सरगुजा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp