Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त

  ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव

किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने जांजगीर-चांपा जिले में निजी कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2638 बोरी रासायनिक उर्वरक जब्त किए हैं।


उप संचालक कृषि  राकेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चांपा स्थित थोक विक्रेता मेसर्स दिशा सेल्स में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए 1150 बोरी एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल), 428 बोरी एसएसपी (दानेदार), 630 बोरी एसएसपी (पाउडर) तथा 98 बोरी जिंकेटेड एसएसपी सहित कुल 2306 बोरी उर्वरकों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें जब्त किया गया।


इसी प्रकार विकासखंड बलौदा के ग्राम पिसौद स्थित राजकुमार साहू कृषि केंद्र में छापामार कार्रवाई के दौरान 98 बोरी यूरिया, 94 बोरी जिंकेटेड एसएसपी, 70 बोरी ट्रिपल सुपर फॉस्फेट तथा 70 बोरी एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल) का अवैध भंडारण पाया गया। इस पर 332 बोरी उर्वरक जब्त कर विक्रय प्रतिष्ठान को सीलबंद कर दिया गया।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा, उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले के सभी सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
आज फोकस में

रायपुर : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

<span style=रायपुर : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त">
आज फोकस में

रायपुर : खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2638 बोरी उर्वरक जब्त

रायपुर : अबूझमाड़ के घने जंगलों से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’
आज फोकस में

रायपुर : अबूझमाड़ के घने जंगलों से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’

रायपुर : सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित
आज फोकस में

रायपुर : सुशासन तिहार: अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने सरकार संकल्पित

रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
आज फोकस में

रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर : महिला एफपीओ बना ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार, सरगुजा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल
आज फोकस में

रायपुर : महिला एफपीओ बना ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया आधार, सरगुजा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp