Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1 जून को नगर पंचायत जरहागांव में लगेगा सुशासन तिहार शिविर..

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

समरसता भवन में आमजन की समस्याओं के निराकरण पर रहेगा फोकस

नामांतरण, सीमांकन, जाति-आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न मामलों का होगा समाधान

विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

मुंगेली :— राज्य शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 1 जून को नगर पंचायत जरहागांव के समरसता भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित इस शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।गौरतलब है कि प्रदेशभर में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण करेंगे।शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार जैसे मामलों के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य जनसेवा संबंधी शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया भी शिविर के माध्यम से पूरी की जाएगी।नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के शिविरों से लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान संभव हो सकेगा तथा सरकारी योजनाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी बनेगी।
आयोजित होने वाले इस सुशासन तिहार शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल होंगे। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। प्रशासन द्वारा शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन; बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन; बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर : सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर
आज फोकस में

रायपुर : सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर

रायपुर : ’लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
आज फोकस में

रायपुर : ’लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’

रायपुर : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’
आज फोकस में

रायपुर : ’मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’

<span style=1 जून को नगर पंचायत जरहागांव में लगेगा सुशासन तिहार शिविर..">
आज फोकस में

1 जून को नगर पंचायत जरहागांव में लगेगा सुशासन तिहार शिविर..

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर सख्ती, शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को चेतावनी
आज फोकस में

बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर सख्ती, शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp