Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विवाहेत्तर प्रेम संबंध बना हत्या का कारण, सकरी पुलिस ने घंटों में सुलझाया अंधा कत्ल

  ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ लाइव 

बिलासपुर:— सकरी थाना क्षेत्र में हुए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध इस हत्या की मुख्य वजह बना।
पुलिस के अनुसार 30 मई को लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर निवासी जितेंद्र कुमार बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई दावेन्द्र कुमार बघेल सुबह घर से निकला था। दोपहर में सूचना मिली कि सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के घर पर उसके पति और पुत्र द्वारा दावेन्द्र के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मकान के ऊपरी कमरे में दावेन्द्र का शव पड़ा मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि मृतक दावेन्द्र का आरोपी की पत्नी के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी को एक माह पहले इस संबंध की जानकारी हुई थी, जिसके बाद उसने पत्नी को मृतक से संपर्क रखने से मना किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि 30 मई को मृतक दावेन्द्र आरोपी की पत्नी को नया सिम कार्ड देने सैदा पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी शिव कामले ने उसे देख लिया और अपने पुत्र के साथ घर बुलाकर समझाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले में आरोपी शिव कामले (49 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सैदा तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 496/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

किसानों के साथ अन्याय कब तक?  तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आज फोकस में

किसानों के साथ अन्याय कब तक? तीन साल से बिजली विभाग बना रहा मजाक – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी  ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश
आज फोकस में

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन
आज फोकस में

ग्राम पंचायतों में 24 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आज फोकस में

कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान  ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज
आज फोकस में

पर्याप्त खाद-बीज मिलने से उत्साहित किसान ,,खरीफ सीजन की तैयारी हुई आसान ,, ग्राम दंडवन के किसान रुद्रेश्वर को मिला समय पर खाद-बीज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp