
मस्तूरी:-;;; ग्राम पंचायत टेकारी, मस्तूरी में सोमवार रात लगभग 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हार की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे तीन मवेशियों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गाय को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत टेकारी के सरपंच मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष भार्गव उदय भार्गव ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गांव के पशु चिकित्सक को फोन कर मौके पर बुलाया तथा घायल गाय के उपचार की व्यवस्था कराई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन चालक ने सावधानी बरती होती और सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर वाहन की गति धीमी की होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

इस दुखद घटना के माध्यम से क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि सड़क पर जहां भी मवेशी दिखाई दें, वहां वाहन की गति कम करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
मवेशी भी जीवित प्राणी हैं और उनकी सुरक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।ग्राम पंचायत टेकारी के नागरिकों ने प्रशासन से भी मांग की है कि अज्ञात वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।








