Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी ,चयनित विद्यार्थियों को 30 जून तक लेना होगा प्रवेश

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:—- सत्र 2026-27 के अंतर्गत जिला नारायणपुर में संचालित विशिष्ट 500-500 सीटर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर गरांजी एवं शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरांजी में कक्षा 6वीं, 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर नवीन प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम एवं चयन सूची 16 जून 2026 को जारी कर दी गई है।
प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 10 जून 2026 को किया गया था। चयनित छात्र-छात्राएं 17 जून से 30 जून 2026 तक विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित अवधि तक प्रवेश नहीं लेने वाले विद्यार्थियों की रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों को मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), पासपोर्ट साइज फोटो, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड तथा पालक का पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होगा। अन्य जिले के विद्यार्थियों को टीसी पर जिला शिक्षा अधिकारी के काउंटर हस्ताक्षर कराना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस
आज फोकस में

घर के आंगन में बुझ गई मासूम की जिंदगी, करंट ने छीनी 7 साल के बच्चे की सांस

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जलभराव, बिजली गिरने की चेतावनी

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

जिला न्यायालय कोण्डागांव  लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित
आज फोकस में

जिला न्यायालय कोण्डागांव लोक अदालत में 28 प्रकरण का सुलह समाधान से राशि 92,36,497 /- रूपये का अवार्ड पारित

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात
आज फोकस में

वर्षों की सेवा का स्वर्णिम सफर हुआ पूर्ण, विदाई की बेला में छलक पड़े जज़्बात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp