Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिलासपुर की बदहाल सड़कों पर नागरिक सुरक्षा मंच का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं तो होगा ‘सड़क सत्याग्रह’

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर’;— न्यायधानी बिलासपुर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में जर्जर सड़कें, गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच ने नगर निगम और जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि सरकंडा, तिफरा, तोरवा, मंगला, उसलापुर, व्यापार विहार और पुराने बस स्टैंड सहित शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। आए दिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंच का आरोप है कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें बारिश का सामना नहीं कर पा रही हैं। मंच ने शहर की खराब सड़कों का तीन दिन के भीतर वार्डवार सर्वे कर सूची सार्वजनिक करने, पिछले तीन वर्षों के निर्माण कार्यों पर खर्च राशि, ठेकेदारों के नाम और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
इसके साथ ही तत्काल गड्ढों की भराई और स्थायी सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई गई है।
नागरिक सुरक्षा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों का काम शुरू नहीं हुआ, तो प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ शांतिपूर्ण जनआंदोलन करते हुए सड़क सत्याग्रह शुरू किया जाएगा।

<span style=बिलासपुर की बदहाल सड़कों पर नागरिक सुरक्षा मंच का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं तो होगा ‘सड़क सत्याग्रह’">
आज फोकस में

बिलासपुर की बदहाल सड़कों पर नागरिक सुरक्षा मंच का अल्टीमेटम, एक सप्ताह में काम शुरू नहीं तो होगा ‘सड़क सत्याग्रह’

बिलासपुर महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां, सीमा पांडेय बनीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष, प्रीति पाटनवार को मिली शहर की जिम्मेदारी
आज फोकस में

बिलासपुर महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां, सीमा पांडेय बनीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष, प्रीति पाटनवार को मिली शहर की जिम्मेदारी

NH-130A पर निर्माण या मुसीबत का सफर?… सड़क निर्माण बना राहगीरों की बड़ी परेशानी..
आज फोकस में

NH-130A पर निर्माण या मुसीबत का सफर?… सड़क निर्माण बना राहगीरों की बड़ी परेशानी..

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ
आज फोकस में

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा
आज फोकस में

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आज फोकस में

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp