Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में मितानिन दिवस पर 6 मितानिन बहनों का साल एवं श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान

मुंगेली :—प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में मितानिन दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी मितानिन बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 6 मितानिन बहनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर उनके निस्वार्थ सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु होने के साथ-साथ ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि, “जब कोई मां सुरक्षित प्रसव करती है, जब कोई बच्चा समय पर टीका प्राप्त करता है और जब कोई बीमार व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचता है, तब इन सफलताओं के पीछे अक्सर एक मितानिन का निस्वार्थ प्रयास होता है। मितानिनें केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता नहीं, बल्कि गांव की स्वास्थ्य प्रहरी और हजारों परिवारों की उम्मीद हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता, टीबी नियंत्रण तथा विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद मितानिन बहनें पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। उनका योगदान केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी मितानिन बहनों को अपने-अपने गांव को स्वस्थ, जागरूक, कुपोषण मुक्त एवं बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया। साथ ही गांव के प्रत्येक परिवार तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में सुनीता मीरी, अंकिता, किशोर उइके, कामेश सोनवानी, त्रिवेणी, मोनिका, सुधा सहित गणमान्य नागरिक एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ
आज फोकस में

कालिदास जयंती पर गुरुकुल परंपरा आधारित प्रशिक्षण, छात्राओं ने सीखा सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का पाठ

<span style=मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा">
आज फोकस में

मितानिनें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला इनके समर्पण से सशक्त हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था – डॉ. मनीष बंजारा

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आज फोकस में

भठली कला मे राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

भठली कला में राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
आज फोकस में

भठली कला में राज्य स्तरीय जसगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी
आज फोकस में

मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ…. 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp