Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

कोंडागांव,:— शहर के बड़े कनेरा मार्ग में आदिवासी समुदाय के पारंपरिक पेन (देव) स्थल और मरघट की भूमि पर प्रशासन द्वारा सड़क व अन्य निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। नार्र गायता बुद्धसिंह कोर्राम और आदिवासी समाज के लोगों ने इसे अपनी पारंपरिक रूढ़ि प्रथा और पांचवीं अनुसूची के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों से पेन – (देव) स्थलों की पुनः स्थापना की है।
मीडिया से चर्चा करते हुए गायता परिवार के सदस्य बलराम कोर्राम ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से ही नार्र गायता की परंपरा के तहत इस स्थान पर करसाड़, मरका पंडुम और तीज पंडुम जैसे पारंपरिक अनुष्ठान होते आ रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना नार्र गायता की अनुमति के जेसीबी व बुलडोजर चलाकर पेन स्थलों को क्षतिग्रस्त कर जबरन सड़क निर्माण किया गया।
गायंता परिवार के अनुसार, पेन स्थलों की क्षति के बाद समाज के सिरहा-गुनिया और पारंपरिक माध्यमों से देवताओं (इष्ट पेन) की नाराजगी सामने आई। इसके पश्चात देवताओं के आह्वान पर क्षेत्र के प्रमुख पेन —बड़े डोंगर से नरसिंगनाथ मुदिया , केशकाल से कुंवरपाट तादो, लखापुर से गुटे मुदिया तादो, जोबा कुंवर, देश मात्रा के भूमियार का बड़गी, पील कुंवर तादो और करंजी से बया कुंवर तादो को आमंत्रित किया गया और उनके बताये अनुसार विधि-विधान से पेन स्थलों को पुनः स्थापित किया गया।
प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, संवैधानिक अधिकारों का दिया हवाला l
नार्र गायता परिवार का कहना है कि यह क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है और यहां रूढ़ि प्रथा (अनुच्छेद 13(3)(क)) लागू है। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि कोंडागांव (नार्र) की बसाहट नार्र गायंता द्वारा हजारों वर्ष पूर्व से किया गया है जब नगरपालिका, तहसील और जिला भी नहीं बना था , ऐसे में इस भूमि को नजूल बताकर कब्जा करना अनुचित है।
उन्होंने यह भी बताया कि देव स्थल को बचाने के लिए समाज और परिवार की ओर से पूर्व में राज्यपाल, कलेक्टर, न्यायालय और जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पेन पुरखों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि शासन, प्रशासन या लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इस स्थान पर कोई गतिविधि की जाती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की स्वयं की होगी।

<span style=पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा">
आज फोकस में

पांचवीं अनुसूची और रूढ़ि प्रथा के अधिकारों का हवाला, पेन स्थलों की पुनः स्थापना को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?
आज फोकस में

स्वामी जी महाराज के काफिले पर पथराव! आखिर फॉलो वाहन कर क्या रहा था?

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में शासकीय शिक्षक एवं उसकी टीम पर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम
आज फोकस में

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र
आज फोकस में

नवोदय परीक्षा की तैयारी: बुनागाँव में निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर में 32 बच्चों ने हल किए डेमो प्रश्नपत्र

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..
आज फोकस में

बिलासपुर के परसदा भरनी काली उत्सव में जसगीत और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं का ऐलान..

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp