
सीपत,,,*छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “कृषक उन्नति योजना” के तहत खरीफ फसल वर्ष 2026-27 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दिनाँक 15 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक धान खरीदी किया जा रहा है।*
*इसी क्रम में दिनाँक 23 नवम्बर 2026 (सोमवार) सेवा सहकारी समिति मर्यादित नीरतू के समिति प्रांगण में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का शुभारंभ किया गया ।*
इस अवसर पर ईश्वर प्रसाद कौशिक” प्राधिकृत अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेश शर्मा जी ,नागेश्वर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष भाजपा सीपत मंडल, कुलेश्वर पाटनवार ,, वैभव तंबोली अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सीपत मंडल, मुरली मनोहर बिंद सरपंच ग्राम पंचायत निरतू, मिथिलेश श्रीवास, युवराज नेटि,महेंद्र पाटनवार,बलदाऊ यादव ,धनसाय जगत वरिष्ठ भाजपा नेता,देवेश शर्मा जनपद सदस्य लुतरा खम्हरिया को फूल माला से सम्मानित कर शुभकामना प्रेषित कर विधिवत धान खरीदी का शुभारंभ किया।
इस गरिमामयी शुभारंभ कार्यक्रम में प्रबंधक सेवा सहकारी समिति धान खरीदी प्रभारी,व कम्प्यूटर ऑपरेटर, व बड़ी संख्या में कृषक नीरंजन गोंड़ व देवानंद पटेल रामदुलारी,संतोष, मनोहर, उपस्थित रहे।
प्रबंधक राजेश कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि यह धान खरीदी दिनाँक 15 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगा।समिति प्रबंधक के द्वारा ग्राम के समस्त कृषकों के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामयी बनाने के लिए आभार ज्ञापित किया l

सेवा सहकारी समिति निरतू, कुकदा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी खरीफ फसल 2026-27 का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम">








