Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*गरियाबंद*:- सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने समाज की एकता, जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कोमल ढीढी ने 141 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश मांड्रे को 65 मत और ज्ञानिकदास गायकवाड़ को 14 मत मिले। भारी मतों के अंतर से मिली जीत के बाद कोमल ढीढी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
सचिव पद के लिए हुए चुनाव में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुलेश्वर सोनवानी ने 83 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी भागचंद चतुर्वेदी को 63 मत, देवांदन मन्नाड़े को 60 मत तथा मुकेश भारती को 15 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उपाध्यक्ष पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद किरण टंडन ने 107 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नरेन्द्र कुमार रात्रे को 88 मत तथा कमलनारायण रात्रे को 80 से अधिक मत मिले। निर्धारित सीटों के अनुसार तीनों प्रत्याशियों को उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर भूनेश्वरी बंजारे और रामेश्वरी कुर्रे निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में गोपचंद बनर्जी ने 134 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विष्णु जांगड़े को 86 मत मिले। चुनाव परिणाम सामने आते ही समाजजनों ने विजयी उम्मीदवारों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोमल ढीढी, सचिव कुलेश्वर सोनवानी, कोषाध्यक्ष गोपचंद बनर्जी सहित सभी विजयी पदाधिकारियों ने समाज के मतदाताओं, वरिष्ठजनों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के विश्वास और समर्थन के बल पर वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक समरसता स्थापित करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
समाज के वरिष्ठजनों ने भी विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन, शिक्षा और सामाजिक उत्थान को नई दिशा देगी। चुनाव के सफल आयोजन और नई टीम के गठन से पूरे राजिम परिक्षेत्र के सतनामी समाज में उत्साह का माहौल है तथा विजयी पदाधिकारियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त
आज फोकस में

चलती क्रेटा कार की सनरूफ पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, चकरभाठा पुलिस ने वाहन किया जब्त

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
आज फोकस में

देउरपारा में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

<span style=सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह">
आज फोकस में

सतनामी समाज राजिम परिक्षेत्र चुनाव में कोमल ढीढी अध्यक्ष, कुलेश्वर सोनवानी सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान
आज फोकस में

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्वर्ण वैवाहिकी दंपत्तियों का सम्मान

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार
आज फोकस में

जांजगीर-चांपा में ISI कनेक्शन का खुलासा, संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव
आज फोकस में

कोटा नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार – विधायक अटल श्रीवास्तव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp