Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय हाई स्कूल पोड़ी के स्कूल में धूमधाम से मना शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

शिक्षा के बिना विकसित समाज की कल्पना कोरी :- विजय गुप्ता

*सीपत,,,,शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही विकासखंड के सभी शासकीय स्कूलों में बुधवार को ‘शाला प्रवेशोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान कक्षा पहली और नर्सरी में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और गणवेश-पुस्तकें देकर शाला में प्रवेश दिलाया गया.शासकीय हाई स्कूल पोड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य विजय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सूरज शेष सरपंच पोड़ी सहकारी समिति पोड़ी के सदस्य अश्वनी धूलिया थे l मुख्य अतिथि विजय गुप्ता ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं. पालकों से अपील है कि वे बच्चों को रोज स्कूल भेजें. सरकार सभी सुविधाएं मुफ्त दे रही है.l विकसित समाज की कल्पना शिक्षा के बिना संभव नहीं है l स्कूल की प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस वर्ष सीपत विकासखंड में कक्षा पहली में आज पहले ही दिन 70% बच्चों ने प्रवेश ले लिया है. बच्चों को निःशुल्क गणवेश के 2 सेट, पाठ्य पुस्तक और जाति-निवास प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए.
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कक्षा 8वीं की छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. नवप्रवेशी बालक के अभिभावक ने कहा, “स्कूल में इतना अच्छा स्वागत देखकर बहुत खुशी हुई. अब मन लगा कर पढ़ेगा.”
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेशोत्सव 25 जून से 5 जुलाई तक चलेगा. घर-घर जाकर पालकों से संपर्क कर शाला त्यागी बच्चों को भी दोबारा जोड़ा जाएगा. मध्यान्ह भोजन में आज बच्चों को खीर-पूड़ी का विशेष भोजन दिया गया.
इस अवसर पर जनपद सदस्य, सरपंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे.

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp