आनंद-निकेनत श्रवण बाधित विद्यालय, वेयर हाऊस रोड, बिलासपुर में 30/06/2026 को बच्चों को तिलक लगा कर उनकी आरती उतारते हुए पुष्प वर्षा के साथ शाला प्रेवश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास मे साथ मनाया गया. साथ ही बच्चों को गणवेश व शिक्षण सामग्री लीनेस क्लब बिलासपुर मेन द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वीना अग्रवाल, सचिव डा. सत्यभामा अवस्थी, कोषाध्यक्ष किशन बुधिया, प्राचार्या कु. शोभना शुक्ला, लीनेस क्लव बिलासपुर मेन से अध्यक्ष लीनेस सावित्री जायसवाल, सचिव चित्रा कांस्कर, कोषाध्यक्ष लीनेस शोभा चाहिल, एरिया आफीसर लीनेस गायत्री कश्यप, लीनेस भारती तिवारी, लीनेस सलमा बेगम, लीनेस पूर्णिमा, लीनेस संध्या, लीनेस ललिता कश्यप, शाला के समस्त स्टॉफ एवं बच्चे उपस्थित रहे.

संस्था के पदाधिकारीअध्यक्ष वीना अग्रवाल , विद्यालय की प्राचार्या शोभना शुक्ला एवं अध्यक्ष लीनेस सावित्री जयसवाल तथा क्लब के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों को अच्छे भविष्य की शुभकामना देते हुए उनके शिक्षण,
प्रशिक्षण एवं पुनर्वास में समर्पित भाव से सहयोग देने की बात कहीं
पर्यावरण जाग्रति के अन्तर्गत लीनेस क्लब बिलासपुर मेन द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव सत्यभामा अवस्थी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्या शोभना शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शाला प्रवेश के अवसर पर सभी को मिष्ठान्न वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

आनंद निकेतन में शाला प्रवेश उत्सव">







