Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

कोटा….बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान” के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 538/2026 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 1 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में एक महिला अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेच रही है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी।

महिला आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गंगा वर्मा (36 वर्ष), पति स्व. नारायण वर्मा, निवासी ग्राम बेलटुकरी, थाना कोटा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जेरिकेन में भरी 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक जय नागरे, प्रधान आरक्षक ऊषा निषाद, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक दीप सिंह कंवर एवं आरक्षक सुनील पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर
आज फोकस में

राजिम पुल पर 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, अंधेरे और गड्ढों के बीच सफर करने मजबूर राहगीर

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश
आज फोकस में

क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस अकीदत एहतराम शानो- शौकत के साथ,जुलूस-ए – मोहम्मदी,अमन भाईचारे का दिया संदेश

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा
आज फोकस में

निचे पारा मंगल भवन के जीर्णोद्धार को मिली रफ्तार, पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने 1.50 लाख की निधि की अनुशंसा

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज
आज फोकस में

तखतपुर में वायरल फीवर का कहर, निजी चिकित्सकों की बल्ले-बल्ले, गाँव-गाँव में झोला छाप कर रहे इलाज

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम  ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश
आज फोकस में

ईद मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन-ओ-भाईचारे का पैगाम ,,, बाइक रैली से दिया मोहब्बत का संदेश

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू
आज फोकस में

स्कूल एंटा अभियान से 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े, 34 नई वैकल्पिक शालाएं शुरू

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp