
माइक्रो एटीएम सेवा का भी प्रदर्शन
सीपत,,,,सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत जिले में मॉडल पैक्स भ्रमण के लिए चयनित पांच केंद्रों में से एक सेवा सहकारी समिति मर्यादित, नरगोड़ा में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सहकारी योजनाओं, केसीसी ऋण, माइक्रो एटीएम से नगद निकासी, धान बीज विक्रय एवं सहकारिता से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

समिति के अधिकारियों ने बताया कि पैक्स नरगोड़ा द्वारा समिति के समस्त अभिलेख ई-पैक्स (ePACS) के लिए तैयार कर लिए गए हैं। समिति में किसानों को ऋण वितरण, खाद एवं बीज वितरण का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।
समिति की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नरगोड़ा धान खरीदी केंद्र में अब तक 42,500 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है,
जिससे 1,092 सदस्यों को लाभ मिला है। समिति द्वारा किसानों को अब तक 1 करोड़ 24 लाख 53 हजार रुपये का ऋण भुगतान किया गया है तथा खाद एवं कृषि ऋण का वितरण लगातार जारी है। वहीं 253 किसानों को अब तक केसीसी ऋण वितरित किया जा चुका है।
कार्यक्रम में सहकारिता गोधुली वर्मा सहाकारिता सी ई. ओ. जितेन्द्र गौरहा सुपरवाइजर सीपत नरगोड़ा (अध्यक्ष) रामसनेही साहू,झलमला सरपंच धनलाल साहू,प्रभारी प्रबंधक योगेश्वर राव मगर, त्रिलोकी नाथ खत्री सुरेन्द्र कुमार साहू सुरेंद्र कुमार भोसले सुरेंद्र सिँह राज भागवत प्रसाद खत्री उपस्थित थे। तथा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।








