Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय सीपत में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय सीपत में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हो सके।

अनुसूचित जाति प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या के द्वारा कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कुमारी सुहाना कुंभकार को ₹5000 का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया, सुहाना कुंभकार, (पिता – सनत कुंभकार), जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित रहे।

साथ ही जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, राज्यवर्धन कौशिक, जनपद सदस्य मनोज खरे, यू.के. कौशिक (एसएमडीसी
अध्यक्ष), ध्रुव शंकर शुक्ला, मंजू मिश्रा, प्राचार्य अनीता कुजूर, व्याख्याता शीला राव, गीता प्रजापति, प्रतिमा आदित्य, रात्रि सर, मरावी, शैलेश पाठक, रामकिशन सूर्यवंशी, रामकुमार यादव, वैभव तंबोली, रुद्रांश सूर्या सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp